Dhyan Dhareshwar Temple पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम “ध्यान धारेश्वर”
Dhyan Dhareshwar Temple पहाड़ की ऊंची चोटी… चारों ओर पसरी हरियाली… बादलों से अठखेलियां करता आसमान और दूर तक दिखाई देती पछवादून की खूबसूरत वादियां। इस शांत वातावरण के बीच जब घंटियों की ध्वनि सुनाई देती है तो मन अनायास ही अध्यात्म की ओर खिंच जाता है। यह दृश्य है विकासनगर ब्लॉक के मटोगी गांव…

