Rawan Dahan 38 लाख में तैयार हुआ वाटरप्रूफ रावण !

Rawan Dahan रावण को जलते देखना बचपन में मजेदार सीन हुआ करता था लेकिन अब वो बचपन वाले रावण नहीं बनते हैं। बल्कि अब इन रावण के पुतलों को कई तरह से अलग बनाने की कोशिश की जा रही है। कहीं सबसे ऊंचे तो कहीं वाटरप्रूफ और कहीं सबसे महंगे, पुतले बनाए जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली जैसी जगह पर तो रावण अनोखे तरह से बनना ही था। यहां के द्वारिका सेक्टर 10 के दशहरा मेले में इस बार सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलेगा।

Anvika Yadav ने ये वीडियो शेयर किया  Rawan Dahan 

https://www.instagram.com/reel/DeObPwGyx1c/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AooGmyceottMD90TeMQv-D2

हाल ही में खड़े किए गए रावण की झलक उन्होंने रिकॉर्ड कर ली थी। ये दिल्ली का सबसे ऊंचा रावण माना जा रहा है क्योंकि इसकी ऊंचाई 221 फुट है। मतलब नीचे से देखेंगे तो पूरा रावण शायद नजर भी न आए।ये रावण इतना ऊंचा यूंहीं नहीं बनकर तैयार हुआ है। इसको बनाने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा है। 1000 से ज्यादा बांस इसमें इस्तेमाल हुए हैं। इस पुतले में लोहा भी 60 टन इस्तेमाल हुआ है। इसलिए इसके पीछे की मेहनत भी खास है।

कई बाद दशहरे पर हुई बारिश में रावण भीग जाते थे। लेकिन इस बार ये नहीं होगा, ये रावण पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसको बनाने में खर्चा भी कम नहीं पूरे 38 लाख से ज्यादा हुआ है। वीडियो में ये रावण देख लीजिए।इस वीडियो को देखने वाले कोटा में रावण के पुतले की कॉपी करने की बात कर रहे हैं। लोगों का कीमत को लेकर भी डाउट है। उनका मानना है कि ये पुतला 38 नहीं 45 लाख का बनकर तैयार हुआ है। एक यूजर का ये भी कहना है कि ये वाटरप्रूफ है लेकिन ओला प्रूफ नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *