DIPR Uttarakhand पत्रकारों के दर्द पर डीजी सूचना ने लगाया मरहम

DIPR Uttarakhand  समाज की समस्याएं हो , सरकार और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना हो या आम आदमी की आवाज बनकर सरकार तक फ़रियाद पहुंचाना हो ,ख़बरों के लिए हर पल अपनी जिंदगी खपाने वाले पत्रकारों की जिंदगी भी काम चुनौतीपूर्ण नहीं होती है। अक्सर जनता की आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों की ही आवाज़ उनके हितों के मामले में भीड़ में कहीं खो जाती है। लेकिन उत्तराखंड सरकार कलमकारों के लिए संवेदशील फैसले लेते हुए उनके मान समान और जरूरतों पर संजीदा फैसले लेती रही है।

सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध  DIPR Uttarakhand

इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक सूचना निदेशालय में आयोजित की गई। महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की तथा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया।


समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की संस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार हेतु ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति भी की गई।इसी क्रम में मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह की दर से पेंशन प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई।

महानिदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग द्वारा संकटग्रस्त पत्रकारों तथा उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कल्याण से जुड़े प्रकरणों पर नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित कर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार किया जा रहा है, ताकि पात्र पत्रकारों एवं उनके परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।बैठक में अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पाण्डेय तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य गिरीश तिवारी, अमित शर्मा एवं शशि शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *