Urvashi Rautela News उर्वशी रौतेला ने सिद्धबली को दिया 7 करोड़ का हार

Urvashi Rautela News  बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला  उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित प्रसिद्ध सिद्धबली बाबा मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए 24 कैरेट सोने का विशेष हार अर्पित किया। इस हार की कीमत ₹7 करोड़ बताई जा रही है।इस भेंट को खास बनाने के लिए उर्वशी ने अपनी पसंद के अनुसार इस खूबसूरत हार को तुर्की में विशेष रूप से डिजाइन करवाया था। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ उन्होंने भंडारे का आयोजन भी किया, जिससे उनके परिवार की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई और सिद्धबली बाबा के प्रति उनकी श्रद्धा एक बार फिर सामने आई।

Urvashi Rautela News

फिल्मी दुनिया की व्यस्तताओं के बावजूद उर्वशी का उत्तराखंड से भावनात्मक जुड़ाव बरकरार है। इसी प्रदेश में उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और उनका परिवार भी लंबे समय से सिद्धबली बाबा के दरबार में आस्था रखता है।इस दौरान अभिनेत्री ने उत्तराखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की इच्छा भी जाहिर की। हाल ही में उनकी मुलाकात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी हुई थी, जिसमें प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

अभिनय के साथ-साथ उर्वशी संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अपना ईडीएम गीत Heart Controller स्वयं लिखा और गाया है। आने वाले समय में उनकी कई फिल्में भी दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उर्वशी रौतेला का सिद्धबली बाबा मंदिर पहुंचना केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि अपने परिवार की परंपराओं, अपनी आस्था और उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़े उनके गहरे भावनात्मक रिश्ते की खूबसूरत अभिव्यक्ति भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *