पिथौरागढ़ में महसूस हुए 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके

उत्तराखंड में आज फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दोपहर 12:51 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में ही जमीन से 11 किसी अंदर रहा।

उत्तराखंड संवेदनशील जोन-छह में शामिल
उत्तराखंड को भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-छह में शामिल किया गया है। इससे पहले राज्य के जिलों को जोन चार और पांच में विभाजित किया गया था। अब भारतीय मानक ब्यूरो ने डिजाइन भूकंपीय जोखिम संरचनाओं के भूकंपरोधी डिजाइन के मानदंड रीति संहिता-2025 में नया भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र जारी किया है। इसमें उत्तराखंड समेत अन्य हिमालीय राज्यों को भी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन छह में रखा गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पूरे राज्य में निर्माण कार्यों के लिए लोगों को अधिक सजग होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *