Patanjali Ayurved Gurukulam मुख्यमंत्री देश को बताएँ पतंजलि घी कितना शुद्ध
Patanjali Ayurved Gurukulam हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और पतंजलि के संस्थापक स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन बेहद शुभ है। आज विश्व आयुर्वेद दिवस भी है। उन्होंने कहा कि कि पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन भारतीय परंपराओं, आयुर्वेद और योग से जुड़ी विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ Patanjali Ayurved Gurukulam

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर धन्वंतरि भगवान की पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पूजा में उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पतंजलि गुरुकुलम के अनुसार, पतंजलि गुरुकुलम भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध है और यहां पारंपरिक वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है। संस्थान की वेबसाइट पर हरिद्वार गुरुकुलम में कक्षा चार से 12वीं तक की पढ़ाई का उल्लेख है। उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा और आयुर्वेद से जुड़ी परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गाय का घी इसलिए दिया है कि वो चेक कराकर पूरे देश को बता दें कि पतंजलि का गाय का घी कितना शुद्ध है. उन्होंने कहा कि, लोग पतंजलि द्वारा निर्मित गाय के घी की शुद्धता पर सवाल उठाते हैं. जबकि पतंजलि लाखों लीटर गाय का दूध इकट्ठा करता है. उस दूध से दही, क्रीम, मक्खन, घी और छाछ जैसे पांच प्रोडक्ट बनाए जाते हैं. ये सब उत्पाद बाजारों में बिकते हैं.

