Pushkar Singh Dhami मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को दिखाया आइना !

Pushkar Singh Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन केवल विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा, इसके लिए प्रमाण और परिणाम जरूरी हैं.मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में चल रहे आंदोलन को लेकर सवाल किया.

कांग्रेस को याद दिलाया अतीत Pushkar Singh Dhami 


पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार चुनी हुई कई सरकारों को गिराने का काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अलग-अलग समय पर चुनाव आयुक्तों को बदलने और देश में आपातकाल लगाने जैसे काम किए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपने पुराने समय को याद करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई है, तो वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, विशेष गहन पुनरीक्षण, ईवीएम, प्रशासनिक व्यवस्था और न्यायालयों समेत कई संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रही है. धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिस तरह का अराजक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, उससे देश की जनता परिचित है.मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में सेवा और संकल्प के अभियान के साथ दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है.

पंचायतों की भूमिका पर जोर

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो का उद्घाटन किया और वहां लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया.पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था विकास की महत्वपूर्ण इकाई है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र और आबादी ग्रामीण इलाकों में है, इसलिए गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है.

धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका है. उन्होंने होम-स्टे, महिला स्वयं सहायता समूह, कृषि-बागवानी और अंत्योदय के संकल्प जैसी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान का उल्लेख किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *