Harish Rawat थैंक्स ED, थैंक्स BJP – हरीश रावत , पूर्व सीएम

 

Harish Rawat  पूर्व सीएम हरीश रावत को ईडी कार्यालय में एक पुराने मामले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया. जिसे लेकर उन्होंने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज का अनुभव कुछ मीठा, कुछ रोमांचकारी था और कुछ निराशा भरा भी रहा कि आज की सरकारें यदि बदले की भावना से ही सब काम करेंगी तो देश कैसे चलेगा? हमको अपनी चिंता नहीं है.आगे उन्होंने ये भी कहा कि हमें देश और समाज की चिंता है, तो बदले की भावना से ये सब काम किया जा रहा है. सीधी-सीधी बात है कि ED ऑफिस थोड़ी बुला रहा है मुझको, ये तो सत्ता बुला रही है और उनका अहंकार बुला रहा है. चुनाव की उनकी चिंताएं बुला रही हैं और हम उन चिंताओं का समाधान करेंगे.

मां की फोटो गले में डाल ईडी दफ्तर पहुंचे हरीश रावत Harish Rawat

हरीश रावत ने कहा कि बहुत अच्छी बात ये है, अध्यक्ष जी को अगले शायद डेढ़ दो महीने तक मेरी सेवाएं नहीं मिलती, मैं दिल्ली रहता जिस तरीके की मेरी शारीरिक स्थिति अभी है, मैं यहां आने लायक नहीं था. थैंक्स ED, थैंक्स BJP, कि उन्होंने जो है मुझको यहां बुला लिया, अब देखेंगे. आज मेरी बहुत प्यारी बातें हुई और उनके मलिकान जो उत्सुकता है, वह मैंने उनको बता दी.

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत प्रवर्तन निदेशालय (ED) के देहरादून ऑफिस पहुंचे. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ उसमे दिखा कि रावत अपनी मां की फोटो गले में डालकर गए थे. यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि वो अपनी दिवंगत मां, माता जगदंबा और धरती माता का आशीर्वाद लेकर अकेले ही यहां आए हैं. रावत ने आगे कहा कि उन्होंने न तो किसी को बुलाया और न ही किसी से आने के लिए कहा. ED ने उन्हें बुलाया था, इसलिए वह चुपचाप यहां आ गए.


दरअसल, साल 2016 में एक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया था. इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए ED ने हरीश रावत को नोटिस जारी किया था. हरीश रावत ने ED दफ्तर में जाते समय का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बताया कि 2 दिन पहले एजेंसी से उन्हें नोटिस मिला था. इसमें उन्हें पूछताछ के लिए दफ्तर आने के लिए कहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *