बिना बायोप्सी और महंगे MRI के पता चलेगी लिवर की बीमारी की गंभीरता

अभी तक ब्लड टेस्ट के जरिए यह तो पता चल जाता था कि लिवर की बीमारी है, लेकिन उसकी जड़ क्या है इसका पता नहीं चल पाता था। यही वजह है कि क्रोनिक लिवर की बीमारी के सटीक स्तर की जांच के लिए बायोप्सी या महंगे एमआरई (MRE) स्कैन पर निर्भर रहना पड़ता था। पर हाल ही में हुए एक शोध ने अब इसका भी रास्ता साफ कर दिया है, क्योंकि एक नए ब्लड टेस्ट पर रिसर्च सफल हुई। आइए इस नए शोध के बारे में विस्तार से बात करते हैं:

क्रोनिक लिवर बीमारी के स्तर का सटीक पता लगा
लिवर की बीमारी के स्तर का पता लगाने से जुड़ी यह स्टडी अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर डिजीज ने की थी। इसकी मीटिंग में शोधकर्ताओं ने जानकारी दी कि एक एक्सपेरिमेंटल ब्लड टेस्ट से मरीजों की क्रोनिक लिवर बीमारी के स्तर का सटीक पता लगाया जा सकता है। रूटीन ब्लड सैंपल पर इस टेस्ट का रिजल्ट, लिवर की बीमारी का पता लगाने वाले सबसे सटीक नॉन-इनवेसिव (बिना चीर-फाड़ वाले) तरीके, मैग्नेटिक रेजोनेंस इलास्टोग्राफी के बराबर रहा।

कुछ ही स्पेशलिस्ट सेंटरों और क्लीनिकल ट्रायल्स तक सीमित
जान लेने वाली बात यह है कि एमआरई की यह सुविधा ज्यादातर केवल स्पेशलिस्ट सेंटरों और क्लीनिकल ट्रायल्स तक ही सीमित है। अभी उपलब्ध ब्लड टेस्ट से लिवर कैंसर का पता तो चल सकता है, लेकिन इनसे यह नहीं पता चलता कि मरीज का लिवर मेटाबोलिक डिस्फंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोहेपेटाइटिस से कितना प्रभावित है।

क्या है मेटाबोलिक डिस्फंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोहेपेटाइटिस?
मेटाबोलिक डिस्फंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोहेपेटाइटिस यानी मैस एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में सूजन और स्कारिंग (निशान) हो जाती है, जो आगे चलकर सिरोसिस और लिवर फेलियर का कारण बन सकती है। आज के समय में मैस के स्टेज का पता लगाने के लिए एमआरई या लिवर बायोप्सी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में हेप्टा का नया टेस्ट, “लिक्विड ट्रांसफार्मर, खून में मौजूद डीएनए के जरिए लिवर की स्थिति का पता लगाता है। इस तरह बायोप्सी के बिना लिवर फाइब्रोसिस के स्टेज का पता लगाने का यह सबसे सटीक तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *